Breaking News

जन कल्याण की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प है जन सूचना अभियान



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
सेवरही, कुशीनगर । भारत निर्माण जन सूचना अभियान के तीसरे एवं अन्तिम दिन मनरेगा, इन्दिरा आवास, पंचायती राज, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज के पिछड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग आदि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा हुयी। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों के भागीदारों ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प लिया।

ब्लाॅक प्रमुख, संजय गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सभी लोगों को जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिकों से ही देश को विकास की गति प्राप्त होगी।

ग्राम प्रधान रमाकान्त कुशवाहा, एडवोकेट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम नागरिकों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों का बोध कराकर उन्हें जनउपयोगी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्र्र्र्रेरित करेगा जिससे उनके क्षेत्र के साथ ही उनके विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

पत्र सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सुधीर पाण्डेय ने अपने भाषण में कहा कि केन्द्र की सरकार ने लगातार आम लोगों के हितों से जुड़े कार्यक्रम प्रारम्भ किये है। जिनका लाभ उठाकर आम लोग अपने को खुशहाल महसूस कर रहे है। मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऐसी ही योजनायें है जिसका आम लोगों ने फायदा भी उठाया है।

पत्र सूचना कार्यालय, कानपुर के सहायक निदेशक आनंद प्रकाश सोनी ने अल्पसंख्यक कल्याण और पंचायती राज पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री सोनी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों में कई कार्यक्रम ऐसे बनाए हैं, जिनके जरिये देश का अल्पसंख्यक वर्ग राष्ट्र के हर वर्ग की तरह समान अधिकारों के बलबूते अपनी उन्नति कर सके। वह रोजी-रोजगार, धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी करके खुशहाल जिन्दगी व्यतीत करें। चर्चा की साथ ही अन्य सरकारीयोजनाओं के बारे में बताया।

भारतीय सिल्क मार्क संगठन, वाराणसी के उपनिदेशक रमेशचन्द्र ने असली-नकली रेशम की पहचान के बारे में बताया और सिल्क मार्क संगठन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। वही रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया लखनऊ के ए.जी.एम. श्री डी.एस.रावत ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिग लोगपाल के बारे में जानकारी दी तथा नोट और सिक्के के इतिहास पर रोचक जानकारी देकर लोगों की जिज्ञासा शांत की।

क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र की गरीब एवं अनपढ़ ग्रामीण जनता के बीच जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्ञान की ज्योति जलाकर जिस तरह से इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है निश्चय ही इसका लाभ लोगों को प्राप्त होगा। श्री सिंह ने तमकुही राज क्षेत्र के इतिहास और कुशीनगर के भौगोलिक स्थिति कीे जानकारी देते हुए क्षेत्र की तमाम समस्याओं के बारे में केन्द्र सरकार को अवगत कराये जाने का भी अभियान संचालकों से आग्रह किया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजीव चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की आजमगढ़ तथा गोरखपुर इकाई की संयुक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे तथा सही उत्तर देने वालो को सहायक निदेशक डाॅ0 नरसिंह राम ने सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी में इनाम जीतने वालों में धनंजय कुमार, रितेश कुमार श्रीवास्तव, कु0 अंकिता, कु0 एकता, सुभाष गुप्ता, रूखसार खातून, संतोष कुमार चैरसिया, महेश सिंह, कु0 सुनीता, अनुशा खातून, आनंद गुप्ता, अविनाश ठाकुर, कु0 संगीता, पवन गुप्ता, प्रभात कुशवाहा, अजय कुमार शाह, विनोद गुप्ता, रवि कुमार, खुश्बु श्रीवास्तव आदि शामिल थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्री गोपाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रचार सहायक, गोण्डा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य रामलाल श्रीवास्तव, पत्रकार सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अशोक मिश्र, अनिल पाण्डेय, अजय कुमार त्रिपाठी, डा0 विवेक पाण्डेय, जैसे गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित रहें।

जिसमें पत्र सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सुधीर पाण्डेय ने ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य रामलाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रामाकान्त कुशवाहा एवं पत्रकार अजय कुमार त्रिपाठी को अंग बस्त्र के साथ भारत सरकार का प्रतिक आशोक स्तम्भ देकर सम्मानित किया।

जन सूचना अभियान में लगे ‘लोगों की वाणी’ स्टाल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देती निःशुल्क बुकलेट बांटी गयी। साथ ही आये लोगों ने अपनी शिकायते दर्ज कराते हुए प्रार्थना पत्र दिये और उनके समाधान की बात कहीं।

नोडल अधिकारी हरी लाल ने कार्यक्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा उनके सहयोग के बिना ऐसे कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्भव नहीं था। भारत निर्माण जन सूचना अभियान में गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा पंजीकृत दल कंचन मधुर कला केन्द्र, लखीमपुरखीरी, जादूगर रवीन्द्र गोगा, रविशंकर बिरहा पार्टी द्वारा मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR