Breaking News

थाईलैण्ड में बौद्ध भी पूजते है भगवान विष्णु को


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरों
कुशीनगर। विश्व के मान चित्र पर थाईलैण्ड एक बौद्ध धर्म अनुयायी देश के रूप में गिना जाता है पर यहां हिन्दुओं के त्रिमुर्ति अर्थात ब्रम्हा विष्णु व महेश के पुजा का विशष दर्जा दिया गया है। यही नही वहां बुद्ध से पहले भगवान विष्णु की पूजा अनिवार्य रूप से की जाती है।

कुशीनगर में स्थित थाई बौद्ध मन्दिर इसका उदाहरण है। बुद्ध मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित विष्णु मंदिर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के मध्य में विष्णु की प्रतिमा, दाहिने ब्रह्मा तथा बायीं ओर शिव नटराज रूप में नंदी पर सवार हैं।

यहां थाई बुद्ध मंदिर में उक्त परम्परा को अनिवार्य रूप से निर्वहन करते देखा जा सकता है। जहां स्थापित विष्णु, ब्रह्मा व शिवजी की ये सभी प्रतिमाएं थाईलैंड की निर्मित हैं।वहां की मान्यता के अनुसार विष्णु सफलता के भगवान माने जाते हैं।

थाई सभ्यता पर प्रकाश डालते हुए भिक्षु प्रभारी डा. पी. खोमसान के हवाले से पीआरओ अंबिकेश त्रिपाठी ने बताया कि थाई लोग इन्हें विष्णुकर्मा कहते हैं जो विकास के वाहक हैं। थाईलैंड में हर स्थानों पर प्रमुखतया विष्णु की प्रतिमाए लगी है। यही नही तकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थानों के सामने भी विष्णु की प्रतिमा स्थापित है। अंदर जाने के पूर्व विद्यार्थी विष्णु की पूजा अवश्य करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR