Breaking News

कुशीनगर में अराजक तत्वों ने तोड़ दी दुर्गा की सात पिण्डियां


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
सेवरही,कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मां दुर्गा की सात पिंडियों कुछ अराजकतत्वों द्वारा तोड़ जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसके लिए उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उपद्रवियों की मांग की।काफी मशकक्त के बाद मामले में सुधार आया।

 जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदूपार में स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित सात पिंडियों को रविवार की रात्रि में अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला आया है। जिसकी  जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई, जब मंदिर में पूजन के लिए गई महिला ने पिंडी टूटी देखी।  महिला की शोर पर पहुंचे ग्रामीण उग्र हो विरोध में सिसवा नाहर-तमकुही मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

 ग्राम सभा में स्थापित दुर्गा पिंडी को तोडे जाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया। इसके विरोध में सोमवार की सुबह 8 बजे से 12 तक ग्रामीण व भाजपाई संयुक्त रूप से सिसवा नाहर-तमकुही मार्ग को चार घंटे तक जाम रखा। इनका आरोप है कि जब तक पुलिस प्रशासन द्वारा पिंडी तोड़ने वाले अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय, एसआई दीपेश कुमार, पीपी सिंह के साथ मयफोर्स मौके पर ग्रामीणों को समझाना शुरू किया। बाद में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों के लिखित तहरीर को गंभीरता से लेते हुए दो दिन के भीतर अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

इस प्रदर्शन के दौरान जय प्रकाश दुबे, रामायण पांडेय, सुरेश तिवारी, जनक दुबे शास्त्री, भाजपा नेता राम नरेश दुबे, प्रवीण तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रिंस दुबे, दीना गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, दीपक दुबे, धर्मेद्र दुबे, रामेश्वर गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR