Breaking News

रामनाईक बने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
नई दिल्ली। तमाम राज्यों में राज्यपाल के रिक्त पदों पर राष्ट्रपति ने नियुक्ति कर दी है। जिसमें राम नाईक को उत्तर प्रदेश का राज्य पाल बनाया गया है।
पी आई बी के सूचना के अनुसार महामहिम ने राम नाइक को राज्यपाल उत्तरप्रदेश,  बलराम जी दास टंडन को राज्यपाल, छत्तीसगढ़,  केशरी नाथ त्रिपाठी को राज्यपाल, पश्चिम बंगाल,  ओम प्रकाश कोहली को राज्यपाल, गुजरात के पद पर नियुक्ति किया है। ये नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी।
इसकी के साथ राष्ट्रपति ने पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य की नियुक्ति नागालैंड के राज्यपाल के रूप में की है। त्रिपुरा में राज्यपाल कार्यालय में नियमित व्यवस्था बनाये जाने तक, श्री  आचार्य अपने कार्यों के साथ त्रिपुरा के राज्यपाल का कार्यभार भी संभालेंगे। राष्ट्रपति ने त्रिपुरा के राज्यपाल श्री वक्कम पुरूषोत्तमन का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR