Breaking News

सबकी मूरादें पूरी करते है कुबेर भण्डारी


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुबेस्थान, कुशीनगर। सावन का महिना शुरू होते ही कुबेरस्थान में स्थिति शिव मन्दिर को सजा दिया गया है। कुबेर भण्डारी के नाम प्रसिद्ध एक हजार साल पूराने इस शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते है।
भगवान आशुतोष का यह मन्दिर जिला मुख्यालय से 12 किमी. पूरब पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर कुबरे भण्डारी के नाम से प्रसिद्ध है। जो भी भक्त यहां सच्चे मन से पूजा करते हैं। भगवान शिव उनकी मुरादें पूरी करते हैं।
ऐसी मान्यता है कि एक हजार वर्ष पूर्व यहां घना जंगल था। आसपास के लोग पशु चराने आते थे। एक दिन कुछ चरवाहों ने एक सूखे बरगद के पेड़ में आग लगा दिया। पेड़ जलने लगा, उसी समय तेज आवाज आई। उसके बाद चरवाहों ने देखा तो वहां शिव लिंग था। चरवाहों द्वारा जानकारी मिलने से आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इसकी जानकारी जब पडरौना स्टेट के राजा भूप नारायण सिंह को हुई तो वे शिव लिंग की खुदाई करा कर भूपसागर पोखरे के तट पर स्थापित कराने के लिए खुदाई कराने लगे। दिन भर मजदूर खुदाई करते थे दूसरे दिन सुबह गड्ढा मिट्टी से भर जाता था। राजा जिद करके बार-बार खुदाई कराते थे। तब रात में भगवान शिव ने राजा को स्वप्न दिखाया कि तुम मान जाओ और मुझे अपने पूर्व स्थान पर छोड़ दो अन्यथा तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा। राजा हठ छोड़ कर पहले वाले स्थान पर ही भव्य मंदिर बनवा दिए।
मंदिर में पूजा करने के लिए एक पुजारी की नियुक्ति कर दिए। तभी से कुबेरस्थान मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्रावण में यहां मेले जैसा माहौल बना रहता है। इतना ही नहीं श्रावण में जटहां के पास नारायणी नदी से कांवरिए जल भर कर पैदल नाचते तथा बोल बम का जयकारा लगाते कुबेरस्थान मंदिर में आकर शिव लिंग पर जलाभिषेक करते हैं। यह सिलसिला सावन में प्रत्येक दिन प्रातः से देर शाम तक चलता है। यहां सोमवार व शुक्रवार को अधिक भीड़ होती है। जो श्रद्धालु यहां सच्चे मन से शिव की आराधना करते हैं उनकी मुरादें पूरी होती हैं।
मंदिर की साफ-सफाई तथा भक्तों को पंक्तिबद्ध जाने के लिए बांस बल्ली लगा दिया गया है। मंदिर के पुजारी पं. चंद्रशेखर ओझा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि महिला कांस्टेबिल सहित एसआई व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR