Breaking News

छठ पर्व पर चमक उठे कुशीनगर के शहर व गांव


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली पर सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ धूम धाम से मनाया गया। गांव के पगदण्डी रास्तों से लेकर शहरी गलियारों तक इसी धूम देखी गयी।

इसी बहाने कुछ ब्रती महिलाओं देश के प्रधानमंत्री के रूप नरेन्द्र मादी को पाने के लिए भी ब्रत किया। स्थिति ऐसी थी कि कुशीनगर 956 गावों में करीब हर ग्राम प्रधानों ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो इसके लिए कर्मचारी लगाये गये थे।
यही हाल जिले के पडरौना नगर पालिका  व 6 नगर पंचायतों में छठ को लेकर विशेष इन्तजाम किये गये थे। नगर निकाय के अध्यक्षों ने इसके लिए विशेष व्यवस्था किया था। घाटों पर लाईट, पानी, सहित सुरक्षा को लेकर पुख्ता इन्तजाम किया गया था। इसके लिए पूरे जिले में पुलिस प्रशासन विशेष चौकसी में था।

छठ पर्व घाटो और तालाबों का दृश्य शाम होते ही अद्भूत हो गया। बिजली के बल्ब व मिट्टी के दीपकों से पूरा परिसर जगमगा उठे। व्रती महिलाओं ने स्तलगामाी सूर्य को अघ्र्य देकर अपने परिवार, समाज व देश के लिए षष्टी देवी से आर्शीवाद लिया।
ज्ञातव्य हो कि गुरुवार से प्रारम्भ छठ महाव्रत का आज अन्तिम दिन था जब व्रती महिला व पुरुष अपने 48 घण्टे निराहार रहकर सूर्य उपासना में तन-मन-धन से लगे थे। मान्यता है कि महिलायें इस व्रत को पुत्र प्राप्ति, धन व अमन-चैन के लिए करती आ रही हैं।
इस बार कुशीनगर में कुछ युवा पढी-लिखी महिलाओं ने इस व्रत का विशेष महत्व बताया और देश के लिए भी अपनी जिम्मेदारी मानते हुए अपने देश के भावी प्रधान मंत्री के लिए भी ब्रत किया।
समाज सेवा व राजनीति की बातों में रुचि लेने वाली व्रती फुलकुमारी देवी, आशा मिश्रा, ममता गुप्ता, मीरा जायसवाल, लालता देवी आदि दुदही इलाके की महिलाओं ने बताया कि इस बार छठ मईया का व्रत पुत्र, धन-धान्य व सुहाग के साथ नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमन्त्री बनने के लिए रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR