Breaking News

भगवान बुद्ध का दर्शन कर कृतार्थ हो गये ऊसो विन



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कसया, कुशीनगर। भगवान बुद्ध के परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर पहुचकर म्यांमार के धार्मिक मामलों के मंत्री ऊ सो विन ने विशेष पुजा अर्चना की और दान दिया। भारत में बौद्धधर्म स्थल भ्रमण की यह इनकी पहली यात्रा थी।
श्री विन कुशीनगर में पूर्णतया बौद्ध श्रद्धालु भूमिका में नजर आए। मंत्री सच्चे बौद्ध श्रद्धालु की तरह गुरूवार की रात स्थानीय म्यांमार बुद्ध विहार में कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं संघ को कठिन चीवर दान देकर अपने आप को कृतार्थ किया। उनके साथ आए सचिव डायरेक्टर जनरल ऊ सो मिन थोन सहित सात अति विशिष्ट लोगों ने भी दान कार्यक्रम में भाग लिया।

शुक्रवार को प्रातः काल मंत्री का दल महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर पहुंचा और तथागत की लेटी प्रतिमा को देख भाव विभोर हो गया। दल ने ज्ञानेश्वर के निर्देशन में पूजन वंदन किया, चीवर व तथागत की प्रतिमा पर स्वर्ण पत्र लगाया।
ज्ञानेश्वर ने उन्हें कुशीनगर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दल ने रामाभार स्तूप तथा अन्य दर्शनीय स्थलों का भी अवलोकन किया। प्रातः काल ही मंत्री और उनका दल वैशाली (बिहार) के लिए प्रस्थान कर गया। इस दौरान भंते आनंद, भंते शील प्रकाश, भंते नंदिका, भंते नंद रतन, भंते नंदिया, भंते राजिंदा, भंते वन्ना, भंते रमेश, भंते अशोक, दौ ता तिन सहित म्यांमार से मंत्री के साथ आए म्यांमार के 60 श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR