Breaking News

बौध परिपथ के विकास लिए बनीं 1100 करोड़ की परियोजना



कुशीनगर। भगवान बृद्ध से जुड़े बौध परिपथो के विकास के लिए सरकार ने एक विशेष परियोजना बनायी है। जिसमें करीब 1100 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना है। 

बताते चले कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अन्र्तराष्र्टीय हवाई अड्डा के निमार्ण की योजना काफी दिनों से लम्बित पड़ी है इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है कि अति शीघ्र निमार्ण हो जाये। 

इसी क्रम में शनिवार को पर्यटन सचिव एवं महानिदेशक संजीव सरन स्थानीय एक होटल में आयोजित बैठक में उपस्थिति रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्व बैंक की सहायता से प्रदेश में पर्यटन विकास हेतु 2200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका आधा हिस्सा ब्रज और आगरा क्षेत्र व आधा बौद्ध परिपथ के लिए खर्च किया जायेगा।

उन्होने कहा कि सरकार कुशीनगर का त्वरित विकास चाहती है, इसके लिए इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण बहुत जरूरी है। हवाई अड्डा के रनवे का विस्तार करके उसकी लंबाई 3200 मीटर की जानी है। जिसका निर्माण कार्य कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन होने के बाद प्रारंभ हो जायेगा।

कुशीनगर में काफी विकास की संभावना है। जिसको लेकर हिरण्यवती नदी, धातु वितरण स्थल के और विकास हेतु धन उपलब्ध कराया जायेगा। यहा इण्टरप्रेटेशन सेंटर व प्रो-पुअर प्रोजेक्ट स्थापित होगा। इस हेतु भारत सरकार से दो-चार दिन में अनुमोदन मिल जायेगा।

मंडलायुक्त जेपी गुप्त ने कहा कि मैत्रेय को लेकर लोगों में कुछ भ्रांतियां हैं। यदि संस्था द्वारा प्रोजेक्ट प्रारंभ नहीं किया जाता है तो सरकार स्वयं प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। मैत्रेय पर्यटन विकास हेतु स्थापित किया जा रहा है। लोगों को शासन की बातों पर विश्वास करना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR