Breaking News

झाडु लगाने को लेकर मार-पीट, एक घायल


कामख्या नारायण  मिश्र / मिथिलेश कुमार गुप्ता

दुदही (कुशीनगर)। उत्तर  प्रदेश के कुशीनगर में  विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गौरी जगदीश मे झाडु लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मार-पीट मे सीमा पुत्री संत यादव उम्र 16वर्ष गम्भीर रुप से घायल हो गयी। चचेरी बहनों के बीच मारपीट रविवार को करीब 3बजे के आस-पास हुई।

जहां से परिजनों ने 108 सेवा से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही में भर्ती कराया। जहां ईलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर नही मिलने की बात कही है। जानकारी के अनुसार रविवार केा करीब 3बजे दरवाजे पर झाडु लगा रही थी।

दुआर एक होने से दुसरे के हिस्से में अमरुद का छिलका झाडु लगाते समय चला गया बस इतनी सी बात पर सीमा के सगे चाचा की लड़कियों ने जमकर मारा-पीटा जो गम्भीर रुप से घायल हो गई जिसे परिजनों ने 108 से दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जहां घण्टों बाद उसे होश में लाया जा सका। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR