Breaking News

राजनीतिक दलो ने बाल ठाकरे के निधन जताया गहरा शोक

कुशीनगर । बाले ठाकरे देश के प्रखर नेताओं में से एक थे उनकी कमी देश को हमेशा खलेगी। ये शब्द कुशीनगर जनपद के राजनीति के पूराधाओ ने ब्यक्त किये ।

कुशीनगर जनपद के युवजन सभा के महासचिव जय कुमार त्रिपाठी ने बाल ठाकरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बाल ठाकरे की कमी महाराष्ट्र ही नही पूरे भारत को खलेगी। महाराष्ट की राजनीति के केन्द्र विन्द रहे श्री ठाकरे भारत के राजनीतिक गलियारे में अपनी छाप बनाये रखने वाले ये प्रखर नेताओं में से एक थें। जिन्हे भारत ने खो दिया।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होने कहा कि समय के साथ चलने वाले श्री ठाकरे भारत में हमेशा याद किये जायेगे। उनकी छवि हमेशा कुछ कर दिखाने वालों में से थी। जिसे आज हम सब ने खो दिया।

रालोद के जिलाध्यक्ष रामभवन राव ने वाल ठाकरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वही कांग्रेस के राजेन्द्र पाण्डेय ने उनके परिवार को इस असहाय दुख को सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR