Breaking News

कुशीनगर के बाजारो में छठ पर्व को लेकर बढ़ गयी भीड़



कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में छठ के त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। सूर्य की उपासना का यह पर्व सोमवार को मनाया जाने वाला है। 

ज्ञातव्य हो कि छठ पर्व के नाम से विख्यात यह पर्व विहार के बाद अब कुशीनगर में भी मनाया जाने लगा  है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गयी है। इस दिन सूर्य देवता की विशेष पुजा होती । इस दिन व्रत करने वाले स्त्री पुरूष दोनों उगते और ढूबते हुए सूर्य को अर्घ देते है। 

रात को विशेष पुजा होती है इसके लिए प्रत्येक हरे पत्तों वाले नये फलों  के साथ विशेष प्रकार के मीठे व सूखे पकवान बनाये जाते है जो पुजा के उपरान्त लोगों में प्रसाद स्वरूप बाट दिये जाते है। इस त्योहार के दिन बांस से बने हुए सूप में व्रती महिला या पुरूष फल के साथ विशेष पकवान घाट पर ले जाते है। जहां छठ माता का स्वरूप मान एक मन्दिर नुमा बना होता है उस पर ये फल और विशेष पकवान चढ़ाया जाता है।

इस पर्व को लेकर कुशीनगर के पडरौना नगर सहित जिले के प्रमुख नगर कसया, तमकुही, हाटा खड्डा, फाजिलनगर, दुदही आदि नगरों में भी फल व पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं, लोगों की सुगमता के लिए प्रमुख मार्गो व चैराहों पर भी अस्थायी दुकानें लगी हैं।

बताया जाता है कि इसी दिन लंका पर विजय के बाद राम राज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया और सूर्यदेव की आराधना की। तथा सप्तमी को सूर्योदय के समय सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था, तभी से सूर्य षष्ठी का त्योहार मनाया जाता है।

व्रती स्त्री पुरूष निराजल व्रत रह अपने अराध्य सूर्य देव की पूजन करते है। त्योहार को देखते हुए नगर स्थित छठ स्थानों की साफ - सफाई शुरू है। दरबार स्थित छठ स्थानों की सफाई शुक्रवार से शुरू है, जबकि रामधाम पोखरा स्थित छठ स्थानों पर सफाई कार्य शुरू न होने से स्थित छठ स्थानों पर गंदगी की अंबार है। 

हालांकि शाम के वक्त नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने नगर स्थित पोखरों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है।इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी जे पी सिंह ने इस अवसर पर पुलिस व्यवस्था को चुस्त रहने व भोर के समय पुलिस की गस्त जारी रखने का निर्देश दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR