Breaking News

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 5 दर्जन अधिकारियों का वेतन जिलाधिकारी ने रोका



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गयी है। एक तरफ जहां शासन की प्राथमिकता शिकायती पत्रों का निस्तारण करना हे वही कुशीनगर में सर्वाधिक शिकायतों का निस्तारण नही हो सका है जिसके कारण फरियादी दर-दर भटक रहे है।

जिले में लग रहे थाना दिवस, तहसील दिवस,  जिलास्तरीय कैम्प के साथ मुख्यमंत्री के जनता दर्शन का एक मात्र उद्देश्य यही है फरियादियों को न्याय मिल सके उन्हे भटकना न पड़े। इसके बावजूद शिकायतों का लगा ताता यही बताने को मजबूर है कि इसके निस्तारण में लापवाही बरती जा रही है।

जिलाधिकारी कुशीनगर आर सैम्फिल ने इन्ही मामलों को लेकर जिलास्तरीय अधिकरियों सहित लगभग 5 दर्जन अधिकरियो एंव कर्मचारियों का मामले के निस्तारण होने तक वेतन रोक दिया है।

कुशीनगर जिलाधिकारी आर सैम्फिल का कहना है कि  थाना दिवस, तहसील दिवस,  जिलास्तरीय कैम्प के साथ मुख्यमंत्री के जनता दर्शन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरते जाने तथा एक माह से अधिक समय तक लम्बित रहने पर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

थाना दिवस, तहसील दिवस,  जिलास्तरीय कैम्प के साथ , शासन, परिषद, आयोग, आयुक्त,  तथा मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए  सभी विभाग के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये गये थे। किन्तु उनके कार्य में परिवर्तन नही हुआ और लापवाही आज भी करती जारही है।  यह किसी स्तर पर क्षम्य नही होगा।

जिलाधिकारी  आर सैम्फिल ने कर्तब्यों में लापवाही मानते हुए  मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर , बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी.सी.ओ.पडरौना, डी.सी.ओ.कसया,  डी.सी.ओ. हाटा, डी.सी.ओ. तमकुही राज,  के साथ उप जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभागीय वनाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सेवरही, खण्ड विकास अधिकारी फााजिलनगर, खण्ड विकास अधिकारी विशुनपूरा, खण्ड विकास अधिकारी  सुकरौली, खण्ड विकास अधिकारी  नेबुआ नौरंगिया, खण्ड विकास अधिकारी खड्डा, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता लो नि वि कसया, अधि. अभियन्ता विद्युत खण्ड कसया, सहायक विकास अधिकारी कृषि, प्रभारी चिकित्साधिकारी कसया, फाजिलनगर, अधिक्षक सामु. स्वा. केन्द्र हाटा,  जिलाखाद्य एवं विपणन अधिकारी,  अग्रणी जिला प्रबन्धक,  अधि. अभि. सिचाई प्रथम खण्ड,  पुलिस उपाधिक्षक कसया, तहसीलदार पडरौना,  कसया, हाटा,  नायब तहसीलदार  पडरौना,कसया हाटा का लम्बित मामलों के निस्तारण न होने के मामले कों लेकर  मामले के निस्तारण तक बेतन पर रोक लगा दिया है। जिलाधिकारी के इस कार्यवाही से कुशीनगर में हड़कम्प मच गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR