Breaking News

मैत्रेय को स्थापित करने में लग गया शासन-प्रशासन


कुशीनगर ।  उत्तर प्रदेश का कुशीनगर ही नही पूरा प्रदेश शासन फिर मैत्रेय परियोजना को स्थापित करने के लिए लग गया है। उधर किसान जिनकी जमीन अधिगृहित की गयी थी। उनके पक्ष में हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

इसके कारण परियोजना के पक्ष व विपक्ष में लामबंदी तेज हो गई है। किसानों के गुटों के साथ प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी मैदान में उतरने लगे हैं। शुक्रवार को मैत्रेय प्रभावित सिसवा महंथ गांव के किसानों ने भी बैठक कर जमीन देने से इनकार किया। जबकि शनिवार को कसया में समाजसेवी डा. विजय शाही ने परियोजना के पक्ष में लामबंदी करने के लिए प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुलाई थी। उधर  जिला प्रशासन किसानों को अपनी भूमि इस परियोजना में देने बास्ते मनाने में लगा है।

ज्ञातव्य हो कि परियोजना को लेकर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को लखनऊ में कमीश्नर रविन्द्र  नायक, कुशीनगर जिलाधिकारी आर सैम्फिल, कसया उप जिलाधिकारी को बुलाया गया था। बैसे जिला जिलाधिकारी ने बैठक की बात नही स्वीकारी है जब कि उनकी बैठक लखनऊ में होने की जानकारी मिली है।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर सैम्फिल ने दूरभाष पर बताया कि मैत्रेय परियोजना को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जायेगा और इसका विरोध कर रहे किसानों को मनाने की कोशिश की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR