Breaking News

कुशीनगर में दर्ज हुआ एक और दुष्कर्म का मुकदमा


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरों
दुदही, कुशीनगर । कुशीनगर में फिर एक महिला की आबरू लूटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के ओदश पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीडि़ता के अनुसार यह घटना कुशीनगर के विशुनपूरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की है जहां पीडि़ता को एक उपेन्द्र नाम का व्यक्ति अक्सर यौन शोषण का शिकार बनाता था। 21 अक्टूबर को तो हद हो गयी। आरोपी युवक घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।  यही नही उसके बिरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।
जिसके बावत महिला ने न्यायालय का दरबाजा खटखटाया। महिला को सुनते हुए न्यायालय न उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उपेंद्र के खिलाफ पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच करना शुरू कर दिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विशुनपूरा हरिश्चंद्र का कहना है कि आरोपी पंजाब में है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR