Breaking News

बादे निभाना नही आता तो बादें क्यों करती है सपा


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर  ब्यूरो
पडरौना,  कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतुत्व में भाजपाईयों ने सोमवार को कुशीनगर के जिला मुख्यालय पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, धान खरीद केंद्रों को शुरू कराने और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने को लेकर जमकर प्रर्दशन किया।

कुशीनगर जनपद के जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा के इस विरोध प्रर्दशन में भाजपाईयों ने सपा के चुनावी वादो पर खुब प्रकाश डाला। भाजपाईयों ने यहां तक  कह डाला कि अगर बादे पूरे नही करने थे तो इतने वादो क्यो किये?

भाजपाईयों ने अपनी पूर्ववर्ती मांगों,पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान, धान खरीद केंद्रों को शुरू कराने और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने को लेकर भाजपा नेताओं की अगर मांगें पूरी नही कीं गयी तो।

परिणाम भूगतने के लिए प्रशासन तैयार रहे। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा, पूर्व विधायक जगदीश मिश्र, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र की अगुवाई रही।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR