Breaking News

राम की बारात में झूम उठा गांव


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर 
कटकुईआ, कुशीनगर । उत्तर प्रदेर प्रदेश के कुशीनगर के एक गांव में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में राम की बारात ने सबका मन मोह लिया।

जनपद के पडरौना विकास खण्ड अन्र्तगत ग्रामसभा घोरघटिया में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के तीसरे दिन श्रीराम विवाह कथा को व्यास जी ने शनिवार की रात में सुनाया।

उक्त ग्रामसभा में कथा के दौरान विजयानंद महराज ने कहा कि एक बार जनक जी ने देखा कि पुत्री सीता धनुष को उठाकर उस स्थान की सफाई कर दी है। उसके बाद उन्होंने यह घोषणा कर दी कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ अपनी पुत्री सीता का विवाह कर दूंगा। धनुष तोड़ने के लिए कई देश के राजा आए लेकिन कोई शिव के इस धनुष को हिला न सका।

उस धनुष यज्ञ को देखने के लिए विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण भी आए थे। जब किसी ने नहीं उठाया तो राजा जनक बहुत दुखी हुए। उनकी दशा देखकर विश्वामित्र ने श्रीराम को आदेश दिया। गुरु की आज्ञा पाकर भगवान राम धनुष को प्रणाम कर उठा लिया और जैसे ही प्रतंचा चढ़ाया कि धनुष टूट गया।

उसके बाद सीता का राम के साथ विवाह हुआ।इस काफी मार्मिक चित्रण किया गया।  यह कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर शिवजी त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, मुक्तिनाथ तिवारी, परभंस शर्मा, प्रमोद शर्मा, मुन्ना उपाध्याय, खूबलाल, मनोज गुप्ता, राधा गुप्ता, रामजीत, जीतन, मनोज, संजय, सुभाष गुप्ता, नन्हें दूबे, संतोष, राजेश, बंटी, सुरेश आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR