Breaking News

मैत्रेय लायेगा सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन-अखिलेश


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। मैत्रेय परियोजना लागु होने से सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन आयेगा जिसका लाभ देश ही नही कुशीनगर की जनता कों मिलेगा। परियोजना देश की पहली परियोजना बनेगी। 

भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने शिलान्याश के अवसर पर कहा कि परियोजना के सम्बन्ध में लगभग दो बर्ष पूर्व एक पत्र के मिला जिसमें नाराजगी व्यक्त की गयी थी। जिस पर पहल करते हुए इस परियोजना पर बैठक के जरिये समीक्षा करते हुए इसके रूकावटों को दूर किया गया और आज इसकी अधार शीला रखी जा रही है। 

यह परियोजना कुशीनगर, प्रदेश व देश में आर्थिक परिवर्तन लायेगा। तभी देश खुशहाल होगा। उन्होने अपने समाजवादी कार्यक्रमों के अलावा अन्य के लिए भी सहयोग का क्रमवार उल्लेख किया। उन्होने लैपटाप का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह बौध धर्म के लिए मैत्रय जैसे बड़े फैसले सरकार ले जिया है उसी तरह लैपटाप वितरण भी इस सरकार के बादों का एक हिस्सा है।

हमारे पास जो भी आयेगा अगर वह प्रदेश, देश की जनता की उन्नति के लिए कदम उठाना चाहता है तो हमारी सरकार उसका भरपूर सहयोग करेगी। जिसका स्पष्ठ उदाहरण एम्स है जो जमीन के अभाव में नही आ रहा था वही सुल्तानपूर की परियोजना एवं कई अन्य परियोजनाएं है जो सपा के कार्यक्रम के अलावे थी। प्रदेश की सपा सरकार किसानों के लिए काम कर रही और हमारी यही मंशा है कि जनता के खजाने का पैसा जनता को ही मिले। हमारी कथनी और करनी में कोई अन्तर नही होता हमारी पार्टी जो कहती है वह करती भी है।

बौध धर्म पर उन्होने कहा कि दुनिया में बौध धर्म फैल रहा है। हमारा सौभाग्य है कि सबसे ज्यादा धर्म की उत्पत्ति भारत में ही होती है। इस परियोजना के स्थापना से पर्यटको की संख्या बढ़ेगी जिससे यहा शान्ति व भाईचारा स्थापित होगी। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जैसा कोई राज्य नही है। यह देश का अत्यन्त महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि राम की अयोघ्या से लेकर कृष्णा की मथुरा हो या फिर यह कुशीनगर की धरती जहां भगवान बुद्ध ने परिनिवार्ण प्राप्त किया है। हमारे प्रदेश में क्या कुछ नही है प्रेम का प्रतिक आगरा का ताजमहल आज विश्व को अपनी और आकर्षित कर रहा है।

मैत्रेय स्थापित होने से यहा अध्यात्मक की पढ़ाई होगी जिससे समाज में शिक्षा, शान्ति, और प्रेम का प्रवाह होगा। आज तमाम प्रदेश हमारी नकल कर रहे है। इसी के साथ मैत्रेय के पूर्ण होने के बाद कुशीनगर भी पूरे विश्व को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस देश में इतने धर्म , जाति के लोगो होते हुए भी सब एक है । 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गदा, राधाकृष्ण की प्रतिमा, बुद्ध की लेटी प्रतिमा, थाईलैण्ड के बौद्ध भिक्षु द्वारा बुद्ध की प्रतिमा भेट की गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिन के करीब 2ः12 मिनट पर शिलान्यास किया, साथ ही भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर डाक कबर का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव  जावेद उस्मानी, मैत्रेय के अध्यात्मिक निदेशक रिनपोषे लामा जोपा सहित प्रदेश आधा दर्जन मंत्री, कमीश्नर, आई जी, डीआईजी, व  कुशीनगर के जिलाधिकारी सहित तमाम छोटे बड़े अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ग्रामीण जनता व सपाई मौजूद रहै।  

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR