Breaking News

कुशीनगर में अभी भी मैत्रय को विरोध जारी, खुश नहीं किसान



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कसया, कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली में मैत्रय को लेकर विरोध अभी भी नही थम सका है। जहां प्रशासन मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, तो वहीं दूसरी तरफ भूमि बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में परियोजना विरोधी किसान अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

13 दिसम्बर को मैत्रय का शिलान्यास हो जायेगा। उसके बाद से उसके निमार्ण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। धीरे-धीरे शासन जमीन अधिग्रहित कर मैत्रय को सौप देगा। जिसके भय से विरोधी किसान इसके विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले है। बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रर्दशन की कमान रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात सामाजिक कार्यकत्र्ता संदीप पाण्डेय सम्भालने वाले है। इस आस से विरोधी पक्ष के किसानों काफी खुश है।

ज्ञातव्य हो कि 2001 में परियोजना के जिले में आगमन के साथ ही मैत्रेय परियोजना विरोध के स्वर भी फूट पड़े थे और भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने 2001 में ही विरोधी आंदोलन भी शुरू कर दिया था, जो 7 जून 2006 से क्रमिक भूख हड़ताल में परिवर्तित हो गया। यह गुरुवार को 2366 वें दिन भी जारी है।

गुरूवार को धरना स्थल पर रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त संदीप पाण्डेय, प्रख्यात सामाजिक कार्यकत्री मेधा पाटेकर, सुभाषिनी अली सहगल, बीबीराज गोपालन, भाकियू नेता राकेश सिंह टिकैत, कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित आदि समर्थन देने के लिए धरने स्थल पर पहुच गये। समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन गोंड ने बताया कि शासन के किसान विरोधी रवैये को देख संदीप पाण्डेय स्वंय विरोध की कमान शुक्रवार को सम्भलेगें।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR