Breaking News

मैत्रेय से हजारों परिवारों में आयेगी खुशहाली-जावेद उस्मानी


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । प्रेम, करूणा व अहिसा  के द्योतक भगवान मैत्रेय को समर्पित मैत्रय परियोंजना एक ऐसी परियोजना है जिसके आते ही खुशहाली और हजारों परिवारों को रोजगार मिलने की सम्भावनाएं प्रवल हो गयी है।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने सरकार के तरफ से मैत्रेय के बारे में उपस्थित जनता को बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का गौरवगयी इतिहास बनने जा रहा है। प्रदेश में एक नया अध्याय शुरू किया गया है जिसमें पर्यावरण श्रृजन के लिए परिकल्पना की गयी है।



कुशीनगर में स्थापित हो रही मैत्रेय परियोजना का विता पोषण फाउण्डेशन फार प्रिसरवेशन आफ महायान ड्रेडीशन कर रही है।मैत्रेय परियोजना ट्रस्ट 400 करोड़ रूपया खर्च करने वाली जिसमें सरकार ने 64 करोड़ रूपया खर्च करके किसानों से 202 भूमि उपलब्ध कराया है। यह

भुमि निःशुल्क सरकार ने मैत्रेय को दिया है। मैत्रेय की 200 फीट कास्य की ऐसी प्रतिमा लगायी जायेगी। जो अन्तराष्ट्रीय मानको  के अनुरूप होगी । जिसमें 1000 हजार बर्षो मरमत की आवश्कता नही होगी। भगवान बुद्ध मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी थे। मैत्रय बुद्ध प्रतिमा का निवार्ण क्रियान्वयन आर्दश पर्यटन को बढ़वा देगा। इसी के साथ यहा के जीवन स्तर को ऊचा उढ़ाने में यह मदद करेगा।जिससे हजारों परिवारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR