Breaking News

मैत्रेय विश्व शान्ति देगा-दलाई लामा


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास के अवसर पर बौद्ध गुरू दलाई लामा का संदेश बौद्ध धर्मावलम्बियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार और जनता को मैत्री प्रदान करेगा। 

शिलान्यास के पूर्व बौध गुरू के संदन्श में कहा गया है कि भगवान बुद्ध की मैत्रेय की बड़ी प्रतिमा रिनपोषे लामा जोपा के आग्रह पर उत्तम स्थान हेतु कुशीनगर को चुना गया। लम्बा समय गुजर गया और यह जान कर प्रसन्नता हुयी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मैत्रेय प्रोजेक्ट हेतु जमीन देने का निर्णय लिया। ताकि मैत्रेय परियोजना को मुर्त रूप दिया जा सके। इसके लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री को धन्यबाद देता हूॅ। यह परियोजना पूरे विश्व में शान्ति सदभावना व भाई चारा लायेगी। इस परियोजना अन्र्तगत निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं एवं शिक्षा उपलब्ध होगी। जिससे स्थानीय लोगों को अतिरिक्त लाभ होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR