Breaking News

विनियमितीकरण के मामले पर भुख हड़ताल पर उतरे वन कर्मचारी


कर्मचारियों की हालत नाजूक शासन को खबर नहीं

टाइम्स ऑफ़  कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वन विभाग की मनमानी ने दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ को भुख हड़ताल के लिए मजबूर कर दिया। आन्दोलन के सातवे दिन भुख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का स्वास्थ्य गिरने लगा है ।

ज्ञातव्य हो कि कुशीनगर में वन विभाग के दैनिक कर्मचारियों ने गत 13 दिसम्बर को अपनी छः सूत्रीय मांग को पूरा कराने के लिए वन विभाग के जिला कार्यालय पर आन्दोलन करना शुरू किया था। इन कर्मचारियों द्वारा परहले छः दिनों तक धरना प्रर्दशन किया गया लेकिन विभाग द्वारा मांगों को नजर अन्दाज किये जाने पर आन्दोलनकारियों ने छठें दिन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। 

जिसमें भुख हड़ताल पर हरिश्चन्द्र यादव व सदीक अली बैठ गये। भुख हड़ताल के दुसरे दिन इन दोनों कर्मचारियों का स्वास्थ गिरने लगा। ताजूब्ब की बात है कि इसके वाजूद ये कर्मचारी अपने आन्दोलन को मांग के पूरा होने चलाने की बात कर रहे है। 

इधर कर्मचारियों के समर्थन में आए देवरिया जनपद के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने कहा कि कर्मचारी विभाग के ऋढ़ है। इसके बावजूद विभाग कर्मचारियों का लाखों रूपये दबाए बैठा है। कर्मचारी तंगी की हालत से गुजर रहे हैं।धरने को जिलाध्यक्ष रामकेवल राजभर, लालजी यादव, रामबली पाण्डेय ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगें शीघ्र पूरा नही हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे।

बताते चले कि इन कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 8 दिसम्बर 2010 को जारी वित वेतन आयोग दो के शासनादेश के क्रम में वन विभाग में 29 जून 1991 के पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतनी कर्मचारियों का विनियमितिकरण करने का आदेश निर्गत किया था। जिसमें दो प्रारूप भर कर शासन को 15 सितम्बर 2010 तक उपलब्ध कराने को कहा गया था। 

इसमें सुमह ग और घ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सम्मलित कियें गये थे। जिसमें  कई पत्र शासन द्वारा बन विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्गत किये गये थें ताकि दैनिक भोगी कर्मचारियों का विनियमितिकरण किया जा सके।  लेकिन कुशीनगर का वन विभाग इसमें तत्परता न दिखाया जिसके कारण यहां के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आन्दोलन की राह पकड़ लिये। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR