Breaking News

औचक निरीक्षण मेंभारतीय खाद्य निगम का गोदाम सील


मिथिलेश गुप्ता
दुदही, कुशीनगर। उप जिलाधिकारी  तमकुही राज पंकज वर्मा ने दुदही भारतीय खाद्य निगम के  गोदाम का औचक निरीक्षण किया।जिसमे मात्रा कम पाकर टीम ने गोदाम को शील कर दिया  । 

ज्ञातब्य हो की लेखपालों की टीम के साथ मंगलवार को करीब तीन बजे पहुंचे  उप जिलाधिकारी  तमकुही राज पंकज वर्मा ने गोदाम में चावल,गेहुं व चीनी के स्टाक की जांच करायी। जांच में जहां चीनी की मात्रा 459 कुन्तल पायी गयी।

वहीं गेहू  व चावल के स्टाक 300कुन्तल कम पायी गयी। निर्धारित मात्रा 2483.97 कुन्तल की जगह 2354कुन्तल गेहू व 3822.63 कुन्तल की जगह 3375 कुन्तल मिला। दुबारा गिनती में मात्रा बढी हुई मिली। असमंजस की स्थिति में एसडीएम ने दुदही एफसीआई गोदाम को सील करा दिया तथा दुसरे दिन गिनती कराने को कहा।

इस दौरान लेखपाल राजेन्द्र लाल, अकरम,अशोक वर्मा तथा कानूनगो राधेश्याम दीक्षित भी मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR