Breaking News

राजनीति का मापदण्ड हो तभी होगा देश का विकास- श्री प्रकाश


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि राजनीति का मापदण्ड होना चाहिए तभी देश की जनता का विकास होगा। लाशों के साथ धर्म की राजनीति करने वाला भारत मां का सबसे बड़ा दुश्मन होगा।

कुशीनगर के पडरौना राज परिसर में बुधवार कों चार बजें आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश को विकास व जनता का विकास कांग्रेस की सोच रही है। कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसानों के विकास हेतु कर्ज माफी, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा विल व भुमि अधिग्रहण विल जैसे कई योजनाओ को धरातल पर उतारा।
उन्होने कहा कि कारपोरेट सेक्टर का ऋण 50000 करोड़ हो सकता है तो खाद्यान सुरक्षा विल 77000 करोड़ का क्यो नही हो सकता? हम 70 फिसदी गरीबों की बात करते है। उन्होने एनडीए सरकार के कार्यकाल के विकास दर को अपने कार्यकाल के विकास दर की तुलना पूरे विश्व बाजार के मातहत की और कहा कि  डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश की विकास दर 15 प्रतिशत तक रही है। आज विपक्ष विश्व मंदी को नही देख रहा है। बल्कि कह आरोप लगा रहा है कि  4.5 प्रतिशत विकास दर है।

उन्होने भाजपा के एक नेता कि ओर इशारा करते गुजरात के प्रगति की चर्चा की। उन्होने कहा कि गुजरात का विकास गुजरातियों ने की है ंकिसी नेता नही की है। भाजपा झूठ बोलने का काम कर रही है। भष्ट्राचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष में बहुत बड़ा फर्क है। भाजपा के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भष्ट्राचार के आरोप है। भाजपा व सपा समाज में नफरत पैदा करके वोट बैंक तैयार करते है जबकि कांग्रेस भाईचारा चाहती है। जिससे बोट बैंक अपने आप पैदा हो जायेगा। भारत में विभिन्न भाषाई लोग रहते है जिन्हे कांग्रेस हमेशा जोड़ने का काम किया है। तभी देश का चर्तुमुखी विकास हुआ। 

राजनीति का मापदण्ड होना चाहिए तभी देश व जनता का विकास होगा। लाशो के साथ धर्म की राजनीति जो करेगा भारत मां का सबसे बड़ा दुश्मन होगा। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री व पडरौना के सांसद आर पी एन सिंह ने कहा कि गरीब की कोई जाति नही होती सभी जातियो में गरीब होते है और गरीबों के 70 फिसदी आबादी के लिए ही कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा विल लाया। इसके लिए सरकार योजनाओं के माध्यम से इसकी भरपाई करेगी। उन्होने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एन डी ए शासन में ही आंतकबादी को पाकिस्तान ले जाकर छोड़ गया। जबकि कांग्रेस ने तीन आतंकियों को जेल की हवा खिलायी है। उन्होने मुज्जफरनगर के दंगें को सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया। इस सम्मेलन को विधायक खड्डा विजय दूबें, विधायक सेवरही अजय लल्लू, जगदम्बा सिंह, राजू जायसवाल, एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। 



कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR