Breaking News

कुशीनगर में भाजपा नेता अब होने लगे एक जूट



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा नेता अब एक जूट होने लगे है। यह पहला अवसर था कि घोषित प्रत्याशी के पर्चा दाखिला से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तक भाजपा नेताओं साथ-साथ दिखायी दियें है। जो निश्चित रूप से भाजपा के लिए सफलता के संकेत है।


इस सम्मेलन में पार्टी के तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंच पर पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र भी उपस्थित रहे। सूर्यप्रताप शाही और कलराज मिश्र की एक साथ मौजूदगी से भाजपाई काफी गदगद दिखे। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने कई बड़े नेताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद पुलिस लाइंस के बगल में सरस्वती शिशु मंदिर में लोकसभा स्तर के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ।



उसके बाद भाजपा के दिग्गजो को एक साथ देखकर सभी दंग थे। अन्तराल देकर सबने अपनी मनोवृति से अवगत कराया। मुख्य अतिथि बन कर आये देवरिया लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार कलराज मिश्र ने कहा कि इस बार का चुनाव अलग है। मोदी की लहर में जात-पाति और धर्म का कोई स्थान नहीं रह गया है। लोकसभा चुनाव का पहला मौका है कि जब युवा और बुुजुर्ग दोनों वर्ग एक साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहा है।



उन्होंने कहा कि यह लहर है या हवा, हमें बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी देने जा रही है। राजेश पांडेय ने कहा कि जब शासन और सत्ता कौरवों जैसे लोगों के हाथ में होगी तो प्रजा पर अत्याचार होगा, लूट-खसोट बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिनरात एक कर दिया है।



तो टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। वही संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के टिप्स दिए। पडरौना के पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र ने तो राजेश पांडेय को अपना उत्तराधिकारी बता दिया।



जिले में इस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की काफी चर्चाए है। सबको एक साथ देख अब मतदाताओ को भाजपा के तरफ मोड़ने बाले कार्यकर्ता भी खुश नजर आरहे है।कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, देवरिया के विधायक जनमेजय सिंह, पूर्व मंत्री श्रीराम चैहान, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, नंदकिशोर मिश्र पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव और पीस पार्टी से भाजपा में आए संतोष सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR