Breaking News

कुशीगर में भी मनाया गया सोंगक्रान


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
क्सया, कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में बौद्ध अनुआयियों ने  थाई नववर्ष सोंगक्रान समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसके साथ विश्व की शान्ति के लिए विशेष पुजा अर्चना की गयी। 
बताया जाता है कि सोंगक्रान भारतीय होली के समान है। यह थाईलैंड का महत्वपूर्ण पर्व है। 15 अप्रैल के दिन पूरे थाईलैंड में उत्सव का माहौल होता है। इसे नववर्ष के प्रारंभ के रूप में मनाया जाता है।
इस सम्बन्ध में भंते महेंद्र ने बताया कि कुशीनगर में इसकी शुरूआत उपोसथ हाल में थाईलैंड के महाराजा भूमिबोल अदुल्यदेज द्वारा प्रदत्त चीवर और पूजन सामग्री के बदलने के साथ होती है। यह सामग्री गुरुजी डा. प्रथेप बोधिखुन ने प्राप्त किया था। उसके बाद विश्व शांति के लिए पूजा की जाती है। सोंगक्रान को मनाने के लिए बौद्ध भिक्षु वंदना करते है।  उसके बाद उपासक एवं उपासिकाएं भिक्षुओं के ऊपर सुगंधित जल डालकर सुख, समृद्धि एवं शांति हेतु आशीर्वाद प्राप्त करती है। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR