Breaking News

अपने ही देश में भोजपूरी हो गयी उपेक्षित-विनय विहारी


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर । आज विश्व के कई देशों में बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी अपने ही देश में उपेक्षित है। वही मारीशस में इसे राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त है, किंतु अपने जननी देश में ही अब तक आठवीं अनुसूची में शामिल न हो पाना कितना दुर्भाग्य पूर्ण है।

इस भाषा को उचित अधिकार दिलाने के लिए व्यापक पैमाने पर आंदोलन की जरूरत है। उक्त उदगार भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर गीतकार व बिहार प्रांत के लौरिया विधान सभा क्षेत्र के विधायक विनय बिहारी ने व्यक्त किए।

श्री बिहारी भाजए व जन सामान्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में गुरवलिया बाजार स्थित श्री अन्नपूर्णा इंटरमीडिएट कालेज परिसर में आयोजित पूर्वाचल भोजपुरी महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी की इस दशा के लिए राजनीतिक उपेक्षा जिम्मेदार है। संगीत कंपनी एगल के मालिक के.रमेश ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए मजबूत पहल की जरूरत है।

मुख्य आयोजक व पीपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भोजपुरी के संवर्द्धन के लिए प्रतिवर्ष यह आयोजन होगा। महोत्सव को उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के उपाध्यक्ष अच्छे लाल सोनी, ब्लाक प्रमुख व प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुदही गिरिजेश जायसवाल, भाजए के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ तिवारी, प्रधानाचार्य डा. शक्ति प्रकाश पाठक आदि ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR