Breaking News

शहीदो की याद में नम हो गयी आंखे, सभी ने सलामी


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर । शहीदो की याद में सोमवार को पुलिस के हर जवान की आंखे नम हो गयी। शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों की शौर्य गाथा गा उनकों श्रद्धांजली अर्पित की गयी। 

ज्ञातव्य हो कि पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 से भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के जनहीन क्षेत्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए, सी0आर0पी0एफ0 के 10 जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। उसके बाद प्रत्येक साल विगत बर्ष के शहीद जवानों के याद में यह दिवस मनाया जाने लगा। 


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 01 सितम्बर 2012 से 31 अगस्त 2013 तक की पूरे भारत में 576 पुलिस जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की हुतिया दे दी। जिसमें सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के 117 जवानों ने कर्तव्य के लिए अपने अपने प्राणों की आहुली दे दीं। वही आन्ध्र प्रदेश में 01 जवान, असम में 04 जवान, अण्डमान निकोबार में 02 जवान, बिहार में 29 जवान, चण्डीगण में 01 जवान, छत्तीसगण में 37 जवान, दिल्ली में 17 जवान, गुजरात मे 13 जवान, हरियाणा में 02 जवान, हिमांचल प्रदेश में 05 जवान, जम्मू एवं कश्मीर में 13 जवान, झारखण्ड में 40 जवान, कर्नाटक में 17 जवान, मध्यप्रदेश में 07 जवान, महाराष्ट्र में 03 जवान, मणिपुर में 05 जवान, ओडिसा में 06 जवान, पाण्डिचेरी में 02 जवान, पंजाब में 12 जवान, राजस्थान में 02 जवान, तमिलनाडु में 03 जवान, उत्तराखण्ड में 25 जवान, पश्चिम बंगाल में 52 जवान, सीमा सुरक्षा बल में 55 जवान, सी0बी0आई में 01 जवान, सी0आई0एस0एफ0 में 13 जवान, सी0आर0पी0एफ0 में 45 जवान, आई0टी0बी0पी0 में 08 जवान, एन0डी0आर0एफ0 में 10 जवान, एन0सी0बी0 में 02 जवान, रेलवे सुरक्षा बल में 02 जवान, एस0एस0बी0 में08 जवानों सम्मिलित है।

इसी क्रम मे कुशीनगर जिला मुख्यालय पर सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स मंे प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी शहीद स्मारक पर सभी शहीद वीर पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया, जिन्होनें ने कर्तव्यपरायणता दिखाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।

इस अवसर पर श्री ललित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने उ0प्र0 के 117 पुलिस जवानों को सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक साल तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में शहीद हुए पुलिसजनों को पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित किया गया एवं उन पुलिस कर्मियों की शौर्यगाथा को भी पढ़ा गया। इस अवसर पर डा0 श्रीप्रकाश द्विवेदी, (अपर पुलिस अधीक्षक), क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज, क्षेत्राधिकारी खड्डा सहित पुलिस लाइन्स/पुलिस कार्यालय/स्थानीय अभिसूचना ईकाई/अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।




कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR