Breaking News

भगवान बुद्ध के परिनिवार्ण मन्दिर में अब नही चढ़ेगा दान

  •   न्यायालय के फैसले पर प्रशासन ने हटवाया दान पात्र
कुशीनगर । विश्व के बौद्ध तीर्थ में प्रमुख भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण मन्दिर में अब दान नही चढ़ेगा और न ही चीवर चढ़ेगा इसके सम्बन्ध में न्यायालय ने पूरातत्व विभाग के पक्ष  अपना फैसला सुनाया है। प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश पर दान पात्र हटा दिया गया है। इसके लिए बौद्ध भिक्षुओं और पूरातत्व विभाग के बीच करीब तीस बर्षो से विवाद चल रहा था।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्थित भगवान बुद्ध के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में तथागत की लेटी प्रतिमा के पास दानपात्र रखा गया था। जिसको लेकर पूरातत्व विभाग व बौद्ध भिक्षुओं में विवाद था। भारतीय पुरातत्व विभाग यह कहता था कि मन्दिर मेरे आधीन है तो मेरे हिसाब से चलेगा लेकिन वही पूजा पाठ बौद्ध भिक्षुओं के जिम्मे होने के नाते बौद्ध भिक्षु यहां अपना अधिकार दिखते थे।
विभाग के अनुसार यहां दानपात्र रखना और प्रतिमा पर चीवर चढ़ाना वर्जित है, जबकि कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ दानपात्र रखने को जायजा ठहराता रहा। इस मामले के निपटारे को लेकर दोनों पक्ष वर्ष 1981 में कोर्ट चले गए।

इनका यह मुकदमा लोवर कोर्ट से शुरू हुआ मुकदमा हाईकोर्ट तक पहुंचा। एक बार पहले भी दानपात्र प्रशासन के निर्देश पर हटवाया गया था लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते वापस रखवा दिया गया। देवरिया के सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के बाद तीन महीने पहले पुरातत्व विभाग के पक्ष में फैसला हुआ था। इसके बाद से ही दानपात्र को हटवाने के लिए प्रयास चल रही थी।

विभागीय लिखा पढ़ी और कोर्ट के आदेश के आधार पर शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी के निर्देश पर कसया के एसडीएम मुरलीधर मिश्र और सीओ रवि चतुर्वेदी फोर्स लेकर कुशीनगर स्थित मुख्य मंदिर पहुंचे। पुरातत्व विभाग के पटना अंचल के कई वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में प्रशासन ने दानपात्र को कब्जे में लिया।
बताया जारहा है कि दानपात्र के अंदर से 24 हजार नकदी के अलावा विदेशी मुद्राएं भी मिली है। दान पात्र पूरी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नजारत में रखने के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान विवाद की आशंका के चलते कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी मौजूद है।
इस सम्बन्ध में विभाग के पूरातत्व सहायक ए सी त्रिपाठी ने बताया कि दान पात्र को सुरक्षित जिलाधिकारी कार्यालय के नजारत में रखबा दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR