Breaking News

कुशीनगर में नगर पंचायल के 125727 मतदाता करेगें मताधिकार का प्रयोग

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 105वार्डों में 4 जुलाई को मतदान के लिए 125727 मतदाता मतदान करेगें। इस नियत प्रक्रिया को समयबद्ध करने से एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों से मतदाताओं की संख्या घट गयी है। वहंी चार नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग को भेजे गये आकड़े के मुताबिक 10 अप्रैल 2012 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली में नियत प्रक्रिया को समयबद्ध करने के बाद पडरौना नगर पालिका के 40846 मतदाता थे अपडेशन में यहां 558 मतदाताओं का नाम सूची से बाहर कर दिया गया।

अब इनकी संख्या 40288 हो गई है। इसी क्रम में रामकोला नगर पंचायत में 10945 में 99 मतदाता घटे है। अब यहां 10846 मतदाता रह गए है। हाटा नगर पंचायत में 9947 थे अपडेशन में 21 नए मतदाता जोड़े गए। अब इनकी संख्या 9968 हो गई है। कप्तानगंज नगर पंचायत में 18479 मतदाता थे। अपडेशन में 1224 मतदाता बाहर कर दिए गए। यहां मतदाताओं की संख्या 17255 रह गई है।

कुशीनगर नगर पंचायत में रहे 15297 मतदाताओं में अपडेशन के बाद 884 की रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे यहां के वोटरों की संख्या बढ़कर 16181 हो गई है। खड्डा नगर पंचायत में 12207 मतदाता थे। अपडेशन में यहां 36 नए मतदाता दर्ज किए। अब इनकी संख्या बढ़कर 12243 हो गई है। वही सेवरही नगर पंचायत में अपडेशन के पूर्व 18812 मतदाता थे।

 अपडेशन में नए मतदाता के रूप में 134 मतदाताओं को जोड़ा गया। अब यहां की संख्या बढ़कर 18946 हो गई है। 25 अप्र्रैल को प्रकाशित निर्वाचन नामावली में 126533 मतदाता पंजीकृत थे। रेगुलर अपडेशन के बाद अंतिम रूप से जिले में 806 मतदाता कम हो जाने के बाद इनकी संख्या घटकर 125727 रह गई है इसी के आधार पर चुनाव कराया जाना है। यही मतदाता चार जुलाई को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR