कुशीनगर में चीनी स्थापत्य कला का अस्तीत्व खतरे में
कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में पर्यटको को अब यहां चीनी स्थापत्य एवं चित्रकला का दर्शन नहीं हो सकेगा। अब यहां चीनी सथपत्य कला का अस्तीत्व खतरे में है। यहां इस कला को प्रदर्शित करने वाले चीनी बुद्ध विहार को गिरा दिया गया है।
ये चित्र देखने को नही मिलेगें। अब ये गुजरे जमाने की बता हो गयी। कुशीनगर आने वाले पर्यटक इसका अवलोकन कर चीनी स्थापत्य एवं चित्र कला से परिचित होते थे। इस बौद्ध विहार को गिराकर उसके स्थान पर नए विहार का निर्माण कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में पर्यटन उप निदेशक पी के सिंह ने बताया इस बौद्ध विहार के नष्ट होने से पर्यटको पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा।
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR