Breaking News

कुशीनगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया भैयादूज का पर्व

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर।  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भैया दूज का पर्व बड़े ही घूम-घाम से मनाया गया है। बहनों ने व्रत रख कर भाई के अमरता के लिए गोर्बधन की पुजा की और अमरता का बरदान लिया। वही दुसरी तरफ चित्रांश समाज के लोगो ने भैयादूज के दिन शनिवार को विधि-विधान पूर्वक परमपरागत तरीके से मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चन कर कलम-दवात की विधिवत पूजा की।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के ग्रामीण इलाकों में सर्व प्रथम व्रत रह कर गीत संगीत के साथ महिलाओं ने गोबर के गोर्बधन बनाकर उसकी विधिवत पुजा की उसके भाईयों की अमरता के लिए वरदान मांगा। स्थिति के अनुसार प्रत्येक गांव में इस गोर्बधन की पुजा की जाती है। वहीचित्राशं समाज के लोग स्नान-ध्यान कर सर्वप्रथम अपने घरो मे भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रतिमा के सामने बैठकर कलम-दवात की पूजा-अर्चन किया। तत्पश्चात जनपद के पडरौना नगर के रामकोला रोड श्री चित्रगुप्त धाम स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पर पहुचे। यहा मंदिर के पीठाधीश्वर श्री अजय दास महाराज ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे कायस्थ समाज के लोगो को भगवान श्री चित्रगुप्त प्रतिमा के सामने बैठकर मंत्रोच्चार के साथ कलम दवात की विधिवत पूजा- आर्च चित मुख्यसमारोह का आयोजन भगवान श्री चित्रगुप्त मन्दिर परिसर मे किया गया।
इस मौके पर भगवान श्री चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा महामन्त्री रामेन्द्र श्रीवास्तव ने मन्दिर मे आये चित्रांश परिवार के सदस्यो का स्वागत करते हुए कलम पूजा की महत्ता पर विचार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR