कुशीनगर में नकली पिस्टल दिखाकर छेड़छाड़ कर रहे दो मनचले गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नकली पिस्टल दिखाकर छात्राओं को छेड़ने वालें दो मनचलों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मनचले करीब दस दिनों से स्कूल आती जाती छात्राओं को छेड़ते थे। पुलिस इन दो मनचलों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर का यह मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव निवासी चार छात्राएं तुर्कपट्टी स्थित एक निजी विद्यालय में क्रमशः इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में पढ़ती है। विद्यालय आती-जाती इन छात्राओं को दो मनचले अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर लगभग दस दिनों से नकली पिस्टल दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उक्त चार छात्राएं मंगलवार की सायं पढ़ कर साइकिल से वापस घर जा रहीं थी कि दोनों मनचलेे ग्राम नौतन हर्दो निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव व ग्राम सिहुली निवासी रीतेश यादव बाइक पर सवार होकर छात्राओं को छेड़ते हुए उनके गांव के पास तक पहुंच गए। ये दोनो युवक अपने पास रखे नकली पिस्टल से छात्राओं को भयभीत भी कर रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने उक्त मनचलों को दबोच लिया।
कुशीनगर में मुसहरों की मौत पर दो झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व नकली पिस्टल के साथ उन दोनों मनचलों को हिरासत में ले लिया। छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी कार्यवाही की मांग है।
इस संबंध में एसओ राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि तहरीर के आधार पर हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR