Breaking News

कुशीनगर जिले में देर शाम तक लगे 36.28 लाख पौधे


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर। भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महा कुम्भ 2019 आयोजित हुआ। जिसके सापेक्ष कुशीनगर जिले में देर शाम तक 36.28 लाख पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण महा कुम्भ 2019 के अवसर पर मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विशिष्ट अतिथि विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी,  वृक्षारोपण हेतु नामित नोडल अधिकारी(आयुक्त आबकारी) पी0 गुरु प्रसाद के साथ जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह एवं जनपदीय अधिकारियों द्वारा कुशीनगर के समस्त तहसीलों में पौधरोपण किया गया।
मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,
ज्ञात हो कि उ.प्र. सरकार के महत्वाकाक्षी योजना ”प्रदेश में जितने लोग उतने पेड़” के क्रम में शुक्रवार को उक्त सीलिंग की जमीन पर दोपहर 11 बजे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नवजीवन मिशन स्कूल कसया, धर्मोदय विद्या विहार अलफोंसा नगर व नवल एकेडमी के करीब पांच हजार छात्रों द्वारा पांच हजार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत सभासद प्रतिनिधि अशोक चैधरी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत गीत नवजीवन मिशन स्कूल धर्मोदय बिद्या विहार व नवल एकेडमी के बच्चों द्वारा गाया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने कहा कि आज सबसे बडा खतरा पर्यावरण दुषित होने से हम सभी को है। इसके संरक्षण के लिये हम सभी को सजग हो जाने की तत्काल आवश्यकता है। इसी को ध्यान मे रखते हुये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पुरे प्रदेश मे एक साथ 22 करोड पौधारोपण देर शाम तक करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको हर हाल में पुरा करना है।
कुशीनगर की आबादी 36.28 लाख है इस जिले में देर शाम तक 36.28  लाख विभिन्न प्रजाति के पौधे को लगा देना है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी आबकारी आयुक्त, जिलाधिकारी कुशीनगर, फाजिलनगर विधायक, कुशीनगर के विधायक ने अपने संबोधन में सभी का आवाह्नन किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर अपना तथा देश की सुरक्षा में अपना योगदान करें।
आईये जाने क्या कहा कुशीनगर विधायक रजनीकांत 
रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। देश को सजाने सवारने की जिम्मेदारी आप सभी की है इसलिये देश हित में अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा जरुर लगावे और अगल बगल के बच्चों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। हम लोग जब छोटे थे आम खाते समय उसके गुठली को फेकने के बजाय उसको रोप दिया करते थे बीच के दिनों में अंधाधुंध पेड की कटाई से यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे निपटने की जिम्मेदारी हम सभी की है अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा करे।

जिलाधिकारी कुशीनगर कहते है.........
जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 36 लाख 28 हजार का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमे वन विभाग द्वारा 09 लाख 25 हजार व अन्य विभागों को 26 लाख 93 हजार निर्धारित है के सापेक्ष सायं 05 बजे तक 95 प्रतिशत पौधरोपड़ का कार्य कर लिया गया। अवशेष सायंकाल तक पूर्ण कर ली जाएगा।
वृक्षारोपण महा कुम्भ 2019 में निम्न ने उपस्थिति दर्ज करायी
इस अवसर पर  प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रेमप्रकाश गुप्ता, प्रभारी थानानिरीक्षक कसया, कानुनगो, लेखपाल, तहसीलकर्मी सहित भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दप्रभा पाण्डेय, नवल एकेडमी के प्रवधंक डा.आर.एन.पाण्डेय सहित भारी संख्या मे विद्यालय के शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR