Breaking News

डॉ प्रवीण तोगड़िया का हिन्दू नव वर्ष का दिन पाकिस्तान से आये हुए हिन्दुओं साथ

इन्द्रप्रस्थ ,दिल्ली ।  पाकिस्तान में भयंकर अत्याचार के कारण भारत   आये हुए ४८ ०  से अधिक हिन्दू गत कुछ महीनों से दिल्ली में रह रहे हैं। उन का निवासए  भोजनए  कपडेंए बर्तन आदि का  प्रबंध  विश्व हिन्दू परिषद् और अन्य हिन्दू संघटनों ने किया जा रहा है।  इतने अत्याचारों से जूझ कर भारत आये हुए हिन्दुओं को आवश्यकता है सुरक्षाए आदरए सम्मान की   आवश्यकता है। 

  उन का हर दिन  इस चिन्ता में गुजरता   है कि भारत का वीसा बढेगा या नहींए  या फिर से पाकिस्तान तो नहीं भेजा  जाएगा इसी चिंता में गुजरता है। बच्चों की पढ़ाईए महिलाओं की सुरक्षा और हिन्दू होने का सम्मान ये आशाएं लेकर बचते बचाते ये हिन्दू भारत आ पहुंचे हैं। भारत सरकार ने अभी अभी उन का वीसा बढ़ाया लेकिन १ महीने के लिए। विश्व हिन्दू परिषद् ने माँग  की है कि इन सभी हिन्दुओं कोए जो पाकिस्तान के अत्याचारों से तंग होकर भारत आ रहे हैंए भारत का नागरिकत्व दिया जाय और उन्हें शिक्षाए नौकरीए आरोग्य आदि सभी अधिकार मिलें जो किसी भी भारतीय के हैं।

 जीवन की मूल जरूरतों का ख़याल रखते हुए इन हिन्दुओं की भावनात्मक स्थिति की भी चिंता करना आवश्यक है। अपना  सब कुछ खोने का दर्द और अपमान अत्याचार का आक्रोश इन के कारण आज ये हिन्दू सहमे सहमे से हैं . डरे हैं। छोटे छोटे बच्चों ने उन की माता.बहनों को पाकिस्तानी  मुसलमानों  के हाथों अत्याचारित होते देखा हैय वृद्धों के मन में विभाजन के पहले की समृद्धि और आज की स्थितियां इन का गम हैय मध्य आयु के पति पत्नी के मन में अपने जीवन का युवा काल अत्याचारों से सामना करते हुए गँवा देने का आक्रोश है और छोटे बच्चों के भविष्य की चिंता हैय युवाओं की आँखों में आज भी भारतमाता की गोद में माँ का दुलार पाकर जीवन में आगे बढ़ने की आशाएं हैंए माताओं के मन पर अपनी नन्ही कलियों जैसी कन्याओं पर हुए  अत्याचारों का बोझ है और अब उन की सुरक्षा की आशा भी! इतनी मिश्र भावनाओं को समेटें भारत में रह रहे हैं ये हिन्दू परिवार।
इन हिन्दुओं के साथ हिन्दू नव वर्ष का दिन बीताते हुएए डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा ष्मेरा ह्रदय अनेक भावनाओं से आज सराबोर है . इन हिन्दुओं ने पाकिस्तान में जो भुगता उस के लिए दुःख आक्रोशए क्रोध तो है हीए साथ साथ मन में एक संतोष है कि आज ये हिन्दू यहाँ सुरक्षित हैं और मैं हिन्दू नव वर्ष के दिन उन के साथ हूँ। इतने अत्याचारों के बावजूद इन हिन्दुओं ने पाकिस्तान में भी अपना हिन्दू धर्म नहीं त्यागा  . इन का धैर्य और शौर्य देखकर मैं नतमस्तक हूँ।

 भारत में बहुसंख्य होकर भी हिन्दू दुय्यम नागरिक जैसा भेदभाव वोट बेंक के राजनीति के कारण अब सहन कर रहे हैं और अल्पसंख्य यहाँ सर चढ कर अत्याचार कर रहे हैंए सुविधाएं पा रहे हैं! पाकिस्तान में अल्पसंख्य हिन्दुओं पर अत्याचार होते हैंए उन्हें भागकर भारत आना पड़  रहा हैण्  सरकारों से बहुत उम्मीदें रख नहीं सकते . लेकिन विश्व हिन्दू परिषद् और यहाँ के सभी हिन्दू मिलकर हम इन हिन्दू बच्चों को अच्छी शालाओं में यहाँ भर्ती करायेंगेए माताओं को छोटासाए घर में ही करने लायक काम दिलाकर स्वावलंबी बनायेंगेए युवाओं को व्यवसाय प्रशिक्षणए नौकरियाँ दिलाएंगे। भारत सरकार पर दबाव भी बनायेंगे कि इन हिन्दुओं को पाकिस्तान न भेजें और उन्हें भारत का नागरिक बनाएं।
  उन हिन्दू परिवारों के बच्चों को डॉ तोगड़िया ने चित्र बनाने हेतु कागज़ और रंग दियेण् डॉ तोगड़िया ने कहाए ष्इन हिन्दू परिवारों में अनेक छोटे छोटे बच्चे हैं . डरेए सहमें से  है। अपना बचपन खोज रहे हैं! उन के मन में अनेक भावनाएं होंगीए इन चित्रों के माध्यम से उन्हें व्यक्त कर बच्चों का मन फिर से जीवन के रंगों से खिल उठेगा। भोजनए निवासए कपडे इन की चिंता तो हो ही रही हैय  सभी के मन भी शांत होए आशा जागृत होए सपने पूर्ण करने की उम्मीद बनी रहें। भारत के और विश्व भर के सभी हिन्दू इन हिन्दू परिवारों के साथ है।   हम सरकार से मांग करते हैं कि  पाकिस्तान और बांगला देश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर   भारत सरकार इन दोनों देशों से नेहरू.लियाकत समझौते को लागू करने के लिए दबाव डाले। हम उन्हें भारत के साथ आदर्श एवं सम्मानपूर्वक अंगीकार होने के लिए सब कुछ करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR