Breaking News

भारत में दिखा थाई नवबर्ष का पर्व सोंगक्रान



कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में थाई भारत की नव बर्ष की संस्कृति थाई बुद्ध मंदिर में थाई नववर्ष सोंगक्रान के रूप दिखायी दी। 

थाई मन्दिर में थाईलैण्ड का प्रमुख पर्व सोंगक्रान शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति के साथ थाई संस्कृति का अनुथा संगम कुशीनगर में देखने को मिला।

इस अवसर पर कुशीनगर के जिलाधिकारी ने भी थाईवासियों को नववर्ष की शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि थाई और भारत की संस्कृति में काफी हद तक समानता है। सोंगक्रान भारतीय होली की याद दिलाता है। 

इस अवसर पर डा. पी. खोमसान ने बताया कि सोंगक्रान थाईलैंड का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन पूरे थाईलैंड में उत्सव का माहौल होता है। इसे नववर्ष के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना की और उसके बाद उपासक एवं उपासिकाओं ने भिक्षुओं के ऊपर सुगंधित जल डालकर सुख, समृद्धि एवं शांति हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस दौरान भिक्षुणी धम्मनैना, डा. अवनीश त्रिपाठी, डा. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, डा. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, हरींद्र चैरसिया, महेंद्र कुमार, चैकी प्रभारी ईश्वर यादव, अंबिकेश त्रिपाठी, शांति सिंह, जितेंद्र राय, ओमप्रकाश, हरिवंश यादव, संजय यादव, दिनेश कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR