Breaking News

डी एल ही बतायेगा चालक का स्वास्थ्य




कुशीनगर । अब परिवहन चालको की स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी उसके अपने स्मार्ट डीएल से ही प्राप्त हो जायेगी। इसके लिए काम शुरू हो गया।डीएल ही चालक के हेल्थ कार्ड का काम करेगा। 

ज्ञातव्य हो कि आपातकाल की स्थिति में चिप की मदद से चिकित्सक कार्ड होल्डर के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया जा सकेगा। कोई हादसा होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार की जरूरत होती है। ऐसे में चिकित्सकों को घायलो के स्वास्थ्य की जानकारी जानने के लिए कई टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इसमें काफी समय भी लग जाता है। 

जैसे ब्लड ग्रुप की जांच और डायबिटिक हिस्ट्री। हृदय रोगियों और एलर्जिक पेशेंट के साथ ऐसी ही समस्या आती है। चिकित्सक स्मार्ट डीएल की मदद से ये महत्वपूर्ण जानकारी एक क्लिप पर ले सकेंगे। स्मार्ट डीएल माइक्रो चिप में चालक के पूर्ण ब्यौरे के साथ मेडिकल रिकार्ड भी फीड किया जाएगा। अभी तक सिर्फ ब्लड ग्रुप ही फीड होता है।

स्मार्ट डीएल से ब्लड ग्रुप, डायबिटिक हिस्ट्री, हार्ट हिस्ट्री, एलर्जी की जानकारी मिलेगी। इससे तत्काल उपचार शुरू हो सकेगा। इस सम्बन्ध में अम्ब्रीश कुमार आरटीओ कुशीनगर ने बताया कि स्मार्ट डीएल नए दौर का साथी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR