Breaking News

सड़क दुर्घटना के दौरान एक महिला की मौत, दूसरे की हालत गंभीर


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सड़क दुर्घटना के दौरान घायल दो महिलाओं मे एक की हालत नाजुक बनी हुयी है जबकि दुसरी महिला  ने जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। दोनो महिलाए आपस मे सास-वहू थी।
कुशीनगर की यह घटना पटहेरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रिय राज मार्ग पर  उस समय घटी जब दोनो महिलाए नित्य क्रिया के लिये जा रही थी कि रजवटिया गांव के समीप किसी वाहन की ठोकर से सास और बहू दोनो गंभीर रूप से घायल हो गयीं। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सास की मौत हो गयी जबकि बहू की हालत नाजुक बनी हुई है।

ज्ञात हो मंगलवार की भोर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया (बेलवा डीह) निवासी 57 वर्षीय दुर्गावती देवी पत्नी सूरत अपनी 31 वर्षीय बहू प्रीति के साथ नित्य क्रिया से निवृत होने के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के तरफ गयी थी। बताया जा रहा है कि राज मार्ग का उत्तरी लेन पार कर दक्षिणी लेन पर पहुंची सास-बहू को किसी वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गयीं। घायल दोनों महिलाओं को मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय दुर्गावती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि  बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कुमार अजय  त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR