Breaking News

कुशीनगर के गांव-गांव में लगेगीं कोर्ट, अब वही हो जायेगा मुकदमों का निस्तारण

टाइम्स  ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो ,
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अब फरियादियों को न्याय के लिए भटकना नही पड़ेगा। अब उनके गांव में ही न्यायालय लगाये जायेगें। जहां उस गांव से सबन्धित मुकदमों का निस्तारण होगा। गांव-गांव लगने वाले इस न्यायालय को प्रयोग के स्तर से देखा जा रहा है। गांवों के चयन के लिए सर्वाधिक समस्या को ध्यान में रखा जायेगा जिसके उपरान्त सप्ताह में एक दिन न्यायालय लगाए जाएंगे। ऐसा करने से वर्षों से लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण तो होगा ही जनता को त्वरित न्याय भी मिल सकेगा।
कुशीनगर में ग्राम न्यायालय की पहली अदालत दुदही विकास खंड के गांव बांसगांव में लगेगी, जहां 55 मुकदमे जाएंगे। इसके साथ ही सेवरही और तमकुही आदि विकास खंडों में भी ग्राम अदालतें लगाई जाएंगी। फिलहाल यह निर्णय उपजिलाधिकारी स्तर से लिया गया है।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र के अलग-अलग ब्लाकों में क्रमवार अदालतें लगाई जाएंगी, जहां सर्वाधिक समस्याएं होंगी उन गांवों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया जाएगा। उन्होंने शासन की मंशा का हवाला देते हुए कहा कि जनता को त्वरित न्याय दिलाने के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
 कुमार अजय त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR