Breaking News

कुशीनगर में एक मंद बुद्धि की महिला के साथ दुष्कर्म


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मंद बुध्दि की महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

कुशीनगर की यह घटना तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहाँ एक मंद बुद्धि महिला के साथ किसी दरिंदे दुष्कर्म किया और उसे मक्के के खेत में छोड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला को लोगों ने गांव के समीप मक्के के खेत में तड़पता हुआ देखा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। लोगों के अनुसार पीड़िता बिल्कुल मंद बुद्धि की है, जो न ठीक से बोल पाती है और न लोगों की भाषा को समझ पाती है। यह थाने के आस पास के बाजारों में घुमती रहती है और बाजार में किसी भी दुकान पर सोकर रात बीता लेती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी हालत देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाबत एक संगठन के पदाधिकारी ने पुलिस को तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में एसओ तरयासुजान विनय पाठक ने बताया  कि मामला संज्ञान में है। कार्यवाही के लिए मामले की छानबीन की जा रही है।

 कुमार अजय  त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR