मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्राली की चपेट में आया किशोर
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय किशोर ट्राली के नीचे दब गया। बताया जा रहा है कि ट्राली का पहिया उसके सिर के उपर से गुजर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। कुशीनगर की यह घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शनिवार की देर शाम की है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय एक वालक ट्राली के नीचे दब गया। जहां ट्राली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
ज्ञात हो कि शनिवार की शाम मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते समय मूर्ति कों गांव के अलग अलग जगहों पर घुमाया जा रहा था। बाजार के नजदीक काली मंदिर के पास रितिक गुप्ता ट्राली के पीछे पीछे चल रहा था। इधर अचानक वह ट्राली की चपेट में आ गया। साथ में रहे युवक आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
कुमार अजय त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR