Breaking News

एक ग्राम प्रधान के विरूद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ग्राम प्रधान के विरूद्ध स्थानीय पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर पीड़िता न्यायालय की शरण में गयी।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर की यह घटना खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पीड़िता ने बीते अप्रैल माह में खड्डा पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि ग्राम प्रधान ने आवास के नाम पर उससे दस हजार रुपये की मांग की। इस पर वह अपना गहना बेचकर प्रधान को 6 हजार रुपये दे दी और 6 हजार रुपये बकाया रह गया।
पीड़िता का आरोप है कि चार दिन बाद रात करीब आठ बजे प्रधान उसके दरवाजे पर आये। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। प्रधान ने आवास के लिए फोटो व आधार कार्ड की मांग की, जिसे वह लेने घर में चली गयी। इसी दौरान पीछे से घर में पहुंचे प्रधान उसके साथ छेड़खानी करने लगे और जब पीड़िता चिल्लाने लगी जिसपर ग्रामप्रधान भाग गये। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नहीं किये जाने पर पीड़िता न्याय के लिए कोर्ट की शरण में चली गयी। जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने प्रधान के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 कुमार अजय त्रिपाठी


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR