Breaking News

खेत में खड़ी फसल को किसानों ने लगा दी आग


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर ।  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दो किसानों ने खेत में खड़ी गेहूॅ की फसल को आग लगा दी। यह घटना रामकोला थाना क्षेत्र के भड़कुड़वा गांव की है।
उक्त गांव निवासी जर्नाधन सिंह व रामउग्रह सिंह ने करीब एक एकड़ खेत में गेहूॅ बोया था। जिसमें करीब 50 हजार रूपये लागत के रूप में खर्च हुए थे। इधर प्रकृति ने ऐसा चक्र चलाया कि कभी बारिश, तो कभी ओले पड़ें और पूरी तहत फसल बर्बाद हो गयी।
दुसरों के खेत की कहानी सुनने के बाद भी उक्त दोनों किसानों को काफी आशा थी कि भगवान उनके साथ ऐसा नही करेगा। कभी फसल को लहलाते देख खुशी से झूम उठने वाले दोनों किसान शुक्रवार को खेत में गेहूॅ की फसल के मढ़ाई के लिए पहुचे। फसल की स्थित देख उनके होस उड़ गये। मानों जैसे उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी हो।
खेते के देखा की फसल में दोने से ज्यादा श्रम लेगेगा। क्यों कि फसल में लगे दाने काले हो गये थे। प्रकृति की इस तवाही से दुखी किसानों का मनोवल गिर गया। अपना आपा खोये किसान खड़ी फसल में आग लगा दिये और देखते ही देखते फसल जल कर खाक हो गयी।
दोनों किसानों का आरोप था कि एक तरफ जहां प्रकृति ने अपने तबाही के थपेड़ों से हमें चोटिल किया वही सहायता के नाम पर सरकार भी हम किसानों का मजाक उड़ा रही है। सुखा के नाम पर राहत वितरण के लिए किया जा रहा सर्वे भी अब मजाक लगने लगा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR