दो लाख में बाप ने बेटियों का कर दिया सौदा
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बाप द्वारा अपने ही दो सगी बेटियों को दो लाख रूपये में बेच दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कुशीनगर की यह घटना रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में बाप ने अपनी ही सगे दो बेटियों का सौदा 2 लाख में कर दिया। मां ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। दोनों लड़कियां भाग कर अपने ननिहाल पहुंची और खुद को बिकने से बचायी।
बाप की क्रुरता की शिकार रीता व हीना (काल्पनिक नाम) दोनों सगी बहने हैं। उन्होंने बताया कि इनका परिवार बहुत ही गरीब है। कुछ दिन पूर्व मुम्बई से एक व्यक्ति आया और 2 लाख रुपये का लालच देकर हमें मुम्बई भेजने के लिए पिता को राजी कर लिया। मां ने विरोध किया तो बाप ने बुरी तरह मां की पिटाई की जिससे वह उसकी तबियत खराब हो गयी है।
सौदे के अनुसार हम दोनों बहनों को मंगलवार को बम्बई जाना था। हम बहनों ने हिम्मत जुटायी और भोर में ही घर से निकल कर अपने ननिहाल पहुंच गयीं। उन्होंने जब मुंह खोला तो खून के रिश्ते तार-तार होते दिखे। उनका कहना था कि मर जाएंगे, लेकिन बिक कर किसी गलत हाथों में नहीं जाएंगे।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष भवनाथ चैधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पता कराता हूं। इसमें प्रभावी कार्रवाई भी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR