Breaking News

दुष्कर्म के आरोपी ने पीडि़ता को जलाने का किया प्रयास


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
खड्डा, कुशीनगर। पहले दुष्कर्म और अब जलाने का प्रयास कुशीनगर में चर्चा का विषय बन गया है। पीडि़ता को आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गर्म करछुल से जलाने का प्रयास किया। इससे पीडि़ता गंभीर रूप से घायल है।
कुशीनगर का यह मामला खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है बीती रात दुष्कर्म के आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रात में 40 वर्षीय पीडि़ता की हत्या का प्रयास किया। उसने महिला को गर्म करछुल से दाग दिया। पीठ, पेट और शरीर के अन्य अंगों में दागने के निशान हैं। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म पीडि़ता रात करीब आठ बजे अपने घर के दरवाजे के बाहर बैठी थी। पड़ोस में रहने वाला दुष्कर्म का आरोपी मोहन प्रसाद उसके पास पहुंचा और महिला को अकेला देख उसके मुंह पर कपड़ा लगा अपने घर ले आया। आरोप है कि महिला को घर में ले जाकर युवक ने हाथ-पैर बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में करछुल गरम कर परिवार के अन्य लोगों के साथ युवक ने महिला को दागा।
चीख-पुकार सुन पड़ोस के लोग जब आरोपी के घर की ओर बढ़े तो आरोपी परिवार के लोगों के साथ भाग निकला। पीडि़ता के परिवार के लोगों के अनुसार छह मई को महिला छितौनी बाजार से खरीदारी कर अकेले घर वापस आ रही थी। आरोपी युवक ने अकेला देख उसे साइकिल पर बैठ घर चलने को कहा। युवक पर भरोसा कर वह उसके साथ चल दी। रास्ते में सुनसान स्थान देखकर युवक उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। घर पहुंची महिला ने परिवार के लोगों को आप बीती सुनाई। परिवार के लोगों ने आरोपी के भय से घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। इधर इसे लेकर आरोपी अक्सर मौका देख महिला के घर पहुंच उसे धमकाया करता था। आरोपी को लगा महिला पुलिस को घटना की जानकारी देगी। इसके बाद कल उसने पीडि़ता की हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR