Breaking News

कुशीनगर में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, नारायणी का जलस्तर बढ़ा

 

टाइम्स आफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर  । प्रदेश के कुशीनगर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही  मूसलाधार बारिश से ग्रामीण और शहरी इलाकों में आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। वही कुशीनगर सेेे होकर गुजरने वाली नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ कर करीब चार लाख क्यूसेक हो चुका हैंं ।

हालात ऐसे हैं की जनपद के हर इलाके में जलजमाव की स्थिति बढ़ गई है। शहर हो या ग्रामीण इलाके हर जगह लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे सर्वाधिक नुकसान दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर वर्ग व किसानों को हुआ है। दुसरी तरफ कुशीनगर की सीमा से  होकर गुजरने वाली नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ कर करीब 4 लाख क्यूसेक हो चुका हैंं ।

जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले में 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसके कारण दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस समय सिस्टम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। इसके कारण शनिवार तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ  रुक-रुक कर बारिश होगी। मध्यम से भारी बारिश की प्रवल सम्भावना  है। इसी क्रम में गुरुवार को मुसलाधार बारिश हुई। वही मंगलवार को भी 12.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 

वहीं दूसरी ओर हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए कुशीनगर  जिला प्रशासन ने नारायणी नदी के बढते जलस्तर को लेकर संवेदनशील बाढ़ प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बैठक कर  जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी  ने  नारायणी नदी के सीमावर्ती इलाकों मेंं निगरानी को लेकर  उप जिलाधिकारियों को  निर्देशित करते हुए  बाढ़ प्रभावित इलाकों का  दौरा कर  स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।



23 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया पारा

कुशीनगर  में लगातार  तीन दिन से हो रही बारिश के कारण दिन का तापमान तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव के कारण रात की गर्मी से भी राहत मिली। बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अधिकतम आर्दता 95 फीसदी रही। न्यूनतम आर्दता 85 फीसदी रही। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वहीं गुरुवार को स्थिति और भी खराब रही, सूर्य के दर्शन तो दूर न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया ।मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश होगी। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है । 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR