Breaking News

तस्करी का खुलासा : 15 लाख रुपये की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

 

टाइम्स आफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ट्रक वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही लगभग 15 लाख रुपये की हरियाणा निर्मित 253 पेटी अंग्रेजी शराब को आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस नेे मय वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है ।                     

                                                                  
कुशीनगर जनपद में अवैध शराब बिक्री/ निष्कर्षण/ परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को तरयासुजान पुलिस  व आबकारी विभाग की सयुक्त टीम  द्वारा लतवा एनएच 28 के पास से एक अदद ट्रक वाहन संख्या एच आर  39 इ 6002 से तस्करी कर ले जायी जा रही 111 पेटी (प्रत्येक पेटी में 24 शीशी, कुल 2664 शीशी, प्रत्येक शीशी में 375 एमएल ब्राण्ड ईम्पीरियर ब्लू) व 142 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 शीशी, कुल 6816 शीशी व प्रत्येक शीशी में 180 एमएल ब्राण्ड मैकडावल) कुल 253 पेटी कीमत लगभग 15 लाख रुपये की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की गयी।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले ही फरार हो गये। बरामदगी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मु0अ0स0 389/20 की धारा 60/63/72 आ0 अधि0 के अनुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।

इस कामयाबी में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिहं प्रभारी निरीक्षक थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के साथ उ0नि0 प्रेम नरायण सिहं , आ0नि0 अमरनाथ क्षेत्र 4 आबकारी  जनपद कुशीनगर व हे0का0 कृपाशंकर दुबे आबकारी के साथ हे0का0 उदय भान मिश्रा थाना तरया सुजान ,का0 दिनेश चौरसिया ,का0 पंकज चौधरी , का0 दीन दायल गुप्ता थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, का0 भीम राव थाना तरया सुजान, का0 सोनू कुमार थाना सहित का0 देवेन्द्र मोहन यति थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर शामिल रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR