Breaking News

विधायक पी.एन पाठक ने सीसी सड़क का किया लोकार्पण

 

🔴भाजपा सरकार कर रही चौतरफा विकास—पी.एन पाठक

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो, कसया।

जनपद कुशीनगर के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार को गांव सहजवलिया में 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक पी एन पाठक ने किया। यह सड़क विधायक निधि से निर्मित कराई गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया तथा माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह, देवदत्त सिंह, कृष्णा पांडेय, मुन्ना सिंह, अवर अभियंता पी.एन. मिश्रा, राज पाठक, संजीव सिब्लू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

2 टिप्‍पणियां:

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR