Breaking News

बसहिया में वांछित गैंगस्टर के घर पुलिस की दबिश,

 बसहिया में वांछित गैंगस्टर के घर पुलिस की दबिश,

▪️ 22 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो, 

पडरौना (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बसहिया (बनवीरपुर) गांव में पुलिस ने सघन कार्रवाई की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में की गई। उनके साथ क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त इबरान अली उर्फ बरकल अली पुत्र एकराम (हिस्ट्रीशीटर संख्या 279ए) के घर दबिश दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की।

गांव बसहिया में गो तस्करी से जुड़े कुल 22 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। इनमें से 6 मौके पर पाए गए, 13 गैर-जनपद अथवा गैर-राज्य में होने की जानकारी मिली, जबकि 3 वर्तमान में जेल में निरुद्ध पाए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना, चौकी प्रभारी सिंधुआ एवं संबंधित बीट प्रभारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गो तस्करी में संलिप्त अपराधियों की चल-अचल संपत्तियों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया। अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार जब्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही गैर-जनपद एवं गैर-राज्य में रह रहे हिस्ट्रीशीटरों के मोबाइल नंबर संकलित कर उनके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया, फर्द “अ” की कार्रवाई एवं संपत्ति विवरण एकत्रित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR