Breaking News

जनपद न्यायालय कुशीनगर के लिए वर्ष 2026 के अवकाश घोषित

 

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी वर्ष 2026 के कैलेंडर के अनुसार जनपद न्यायाधीश को जिला मजिस्ट्रेट से विचार-विमर्श कर पांच दिन का स्थानीय अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी प्रावधान है कि यदि कैलेंडर में उल्लिखित कोई राष्ट्रीय अथवा अन्य अवकाश द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ता है तो उसके स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश घोषित किया जा सकता है।


जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर (स्थान पडरौना) के प्रस्ताव दिनांक 20 जनवरी 2026 पर जिला मजिस्ट्रेट से विचार-विमर्श के उपरांत वर्ष 2026 के लिए जनपद न्यायालय, कुशीनगर में निम्नलिखित स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

5 मार्च 2026 (वृहस्पतिवार) होली,

20 मार्च 2026 (शुक्रवार) अलविदा (रमजान माह का अंतिम शुक्रवार),

28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) रक्षाबंधन,

19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) महानवमी (दशहरा पूर्व),

10 नवंबर 2026 (मंगलवार) दीपावली,

11 नवंबर 2026 (बुधवार) दीपावली अवकाश (महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026, रविवार के स्थान पर),

16 नवंबर 2026 (सोमवार) सूर्यषष्ठी (छठ) अर्घ्य (दीपावली अवकाश 8 नवंबर 2026, रविवार के स्थान पर)।

इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 28 मार्च 2026 एवं 25 अप्रैल 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद न्यायालय, कुशीनगर में न्यायिक कार्य दिवस रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR