Breaking News

07 वर्षीय बालक हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरोप

पडरौना, कुशीनगर। थाना जटहां बाजार क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली में 23 फरवरी 2026 को 07 वर्षीय बालक का शव मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर थाना जटहां बाजार में मु0अ0सं0 20/2026 धारा 103(1), 338(a) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच के क्रम में 25 फरवरी 2026 को आरोपी पिंटू उर्फ कोयल पुत्र विशुनी निषाद, निवासी हिरनहीं बिन टोली, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। मामले में धारा 5(j)(iv)/6 एवं 5M/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। घटना के संबंध में संवेदनशील तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने साक्ष्य छिपाने का प्रयास भी किया था, जिसे जांच के दौरान बरामद कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR